फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में केस

Thu, 31 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। किशोरी से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि शहर के ही साहिल नामक युवक का उनके घर आना-जाना था। करीब छह महीने पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उनके घर में घुस गया और लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी दबाव बनाकर लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा।

महिला का आरोप है कि आरोपी किसी को कुछ भी बताने पर जाने से मारने की धमकी देता था। लड़की ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को बताया तो मामले के बारे में पता लगा। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें