फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोर से अनैतिक कार्य कर वीडियो किया वायरल

Thu, 31 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव में तीन आरोपियों ने एक किशोर के साथ अनैतिक कार्य किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर के सहपाठी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर को शाम के समय उसका 14 वर्षीय बेटा स्कूल के मैदान में खेलने के लिए गया हुआ था। वहां पर उसका एक सहपाठी किशोर व दो अन्य किशोर उसे पकड़ कर शौचालय में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों में से एक ने बेटे के साथ अनैतिक कार्य किया और दो अन्य ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसके बेटे ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें