फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत पेट्रोल पंप पर लूट : जींद पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 14 मई को कलायत स्थित पेट्रोल पंप पर बंदूक के बल पर 20 हजार रुपये की लूट करने वाले दो युवकों को जींद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर अलग-अलग जगहों पर 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जल्द ही कैथल पुलिस इनको प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जींद के गांव बड़ौदा के निकट बृहस्पतिवार की रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में पंजाब के संगरूर जिले के गांव बनारसी निवासी राकेश और सोनू को दबोचा गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कलायत में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देना भी कबूल किया है। एसपी मकसूद अहमद ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही कुछेक और आरोपी दबोचे जा सकते हैं। जल्द ही कैथल पुलिस इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाएगी। उनसे पूछताछ में कई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावनाएं हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, 14 मई को कलायत में रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के पास स्थित सिटी पेट्रोल पंप पर रात को करीब दो बजे तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल, कुल्हाड़ी और गंडासी के बल पर दो कर्मचारियों से 20 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए थे। लुटेरों ने कर्मचारियों से मारपीट भी की थी। इन लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कैथल की दो और जिला जींद पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

दोनों पर दर्ज हैं 21 मामले
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों पर हरियाणा व पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों में लूट, डकैती, हत्या सहित कई गंभीर आरोपों में 21 केस दर्ज हैं। हरियाणा व पंजाब पुलिस इन युवकों की तलाश में जुटी थी। हरियाणा में जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व हांसी में ये वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें