नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा दो दिन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी के खिलाफ अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विदित रहे कि दो दिन से कर्मचारी पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी पर कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। थाना शहर में इस संबंध में शिकायत दी हुई थी। जिस पर पुलिस ने वीरवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जिसमें कहा गया है कि 7 सितंबर को नप कार्यालय में वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह ने कर्मचारियों को अपशब्द कहे। आरोपी ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। एएसआई गुरदान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जबकि शमशेर फौजी का कहना है कि उन्होंने कोई अपशब्द नहीं कहे। बल्कि टेक्स जमा ना करने पर कर्मचारी से इस संबंध में जवाब जरुर पूछा था।