कैथल। तितरम थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सील किए गए मकान का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनदीप शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा गांव काकोत की एक संपत्ति को सील किया गया था। 24 अप्रैल को आरोपियों ऋषिपाल व उसकी पत्नी पिंकी देवी सहित एक अन्य ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादपंप चोरी करने के आरोप में एक नामजद
कैथल। सीवन थाना पुलिस ने टुल्लू पंप चोरी के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मांडी सादरां गांव की आंगनबाड़ी प्रभारी कोमल रानी ने बताया कि 24 मई को गांव का युवक देबा उनके आंगनबाड़ी केंद्र से टुल्लू पंप चुरा ले गया। चोरी गए पंप की कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर 1.26 लाख ठगे
कैथल। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करते हुए 1,26,548 रुपये की ठगी कर ली। इस संदर्भ में सेक्टर-18 निवासी मनोज कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान उसकी रिकॉर्डिंग की और फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लिए। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक रवींद्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद