फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवती से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी युवक पर केस

Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक पिछले एक माह से उसे डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। 14 और 15 जुलाई की रात भी इसी तरह की वारदात दोहराई गई।

युवती ने परेशान होकर परिजनों को सारी बात बताई, तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक साहिल उसी गांव में रहता है और उनके परिवार से मेलजोल भी था।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक रात जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली, तो आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर पास के एक सुनसान प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने कई बार उसे धमकी देकर बुलाया और दुष्कर्म किया। 14 और 15 जुलाई की रात को भी उसने ऐसा ही किया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें