फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस कार्रवाई से नाराज महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाए जाने के मामले में पुलिस जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजौंद पुलिस थाना के एसपीओ गुरनाम सिंह ने बताया कि वह महाराणा प्रताप चौक राजौंद पर मौजूद था। दोपहर के समय 35 से 40 महिलाओं एवं पुरुषों ने चौक पर असंध-कैथल रोड पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। चौक पर जाम लगने से चारों तरफ के रास्ते बंद हो गए इससे लोगों की आवाजाही बंद हो गई। जाम को लेकर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में दीपक, नरेंद्र, संजू, नरेंद्र कुमार, शेरू, बीरा, सोनू, राजेंद्र, नरेश, अमरनाथ, सुखविंद्र, रणदीप, संदीप, सलिंद्र, सतपाल, ओमी देवी, पूजा, ममता, मीना सहित अन्य लोग शामिल थे। इन लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायत में बताया कि जाम लगाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर मुख्य मार्ग पर जाम लगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें