फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट, धमकी के तीन मामलों में नौ पर केस

Sun, 29 Oct 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के तीन अलग-अलग मामले प्रकाश में आए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी अनिल कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह गांव रावणहेड़ा में शराब के ठेके पर काम करता है। वह 26 अक्तूबर को रात करीब 10 बजे ठेके पर मौजूद था। ठेके पर गांव रावणहेड़ा के विजय संजय, मोहन, पिंदर व अमरजीत ने आकर उधार शराब मांगी। उसने उधार से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसका मोबाइल व शराब छीनकर ले गए। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में जिले के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 अगस्त को आरोपी विनोद कुमार ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर डंडे, लाठी व चाकू से हमला किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में गांव पबनावा निवासी सचिन ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 26 अक्तूबर को शाम के समय आरोपी पवन, सुनील व लविश ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें