फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्केटिंग बोर्ड की टीम चार दिनों से खंगाल रही राइस मिलें

Sun, 29 Oct 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। मुख्य प्रशासक की ओर से गठित मार्केटिंग बोर्ड के टीम ने शनिवार को भी चीका में राइस मिलों में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन रिकार्ड खंगाला। भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर के नेतृत्व में टीम पिछले चार दिनों से शहर के राइस मिलों की जांच कर रही है। टीम ने शनिवार को पदमावती राइस मिल में धान के स्टाॅक की जांच की।
विज्ञापन

भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि राइस मिल में3100 क्विंटल नॉन पीआर धान ज्यादा मिला है। मिल मालिक से चार लाख रुपये मार्केट फीस भरवाई गई है। चीका अनाज मंडी में इस बार धान खरीद में घोटाला होने का मामला प्रकाश में आने पर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जांच की जा रही है। जांच में गेट पास से लेकर मार्केट फीस तक की चोरी करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते टीम ने पिछले चार दिनों में पीसी फूड, जगदंबा राइस मिल, मां दुर्गा राइस मिल व पदमावती राइस मिल में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया है।
वहीं राइस मिलरों ने विभाग की इस कार्रवाई से खफा होकर शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी है। राइस मिलर सुबह अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से रोष प्रदर्शन करते अनाज मंडी में पहुंचे। मंडी में आढ़तियों से समर्थन मांगा, लेकिन उन्हें मंडी से आढ़तियों का अधिक सहयोग नहीं मिला पाया। राइस मिलरों ने विधायक ईश्वर सिंह से भी मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यह सरकार की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन

मिलों में मिल रही गड़बड़ी
जगदंबा राइस मिलर्स को 36 हजार क्विंटल पीआर धान अलाट किया गया था। जांच में यहां 21 हजार क्विंटल धान का स्टॉक बासमती किस्म आर 10 धान मिला, लेकिन मार्केट फीस से संबंधित कागजात नहीं मिले। आशंका है कि मार्केट फीस चोरी करके यह धान स्टाॅक किया है। इसी तरह से पीसी फूड्स राइस मिल चीका में भी छह हजार 400 क्विंटल पीआर धान गायब मिला था। इस धान की कीमत सवा करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस मिल को 7800 मीट्रिक टन धान अलाट हुआ था।
वर्जन-
चीका मंडी में धान खरीद में बड़ा गोलमाल सामने आया है। अब तक चार राइस मिलों में धान का स्टाॅक जांचा गया है। धान कम व मार्केट फीस की चोरी के मामले सामने आए है। गोलमाल कितना बड़ा हुआ है, यह खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। - श्याम सुंदर, डीएमईओ भिवानी।
बाक्स
जांच रिपोर्ट पर निलंबित हुए थे मार्केट कमेटी सचिव
कैथल। मार्केटिंग बोर्ड की गठित जांच टीम के प्रभारी भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि उनकी टीम ने कुछ दिन पहले भी चीका की अनाज मंडी में धान की आवक और उठान को लेकर जांच की थी। जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही चीका के मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र निलंबित हुए थे। इसके बाद शुक्रवार को फिर चार राइस मिलों में जांच की है। चारों मिलों में धान का स्टॉक कम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें