फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट, धमकी के तीन मामलों में 10 पर केस

Fri, 15 Nov 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चीका निवासी बलबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सब्जी मंडी मोड़ पर गया हुआ था। वहां पर आरोपी हरदीप और चार अन्य ने उसे डंडे व लाठियों से पीटा। साथ ही उसके साढ़े 15 हजार रुपये निकालकर ले गए। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कीर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चुहड़माजरा निवासी सुरेश ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 11 नवंबर को दोपहर के समय आरोपी दीपकुमार ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में गांव बुच्ची निवासी नवीन ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 29 अक्तूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी अजय, रितिक, अभिषेक व जीतू ने उसे डंडे, लाठी व गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें