फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनकपुरी कॉलोनी में लाठी-डंडों से तोड़ी कार

Sun, 21 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में करनाल रोड पर गली नंबर दो के सामने अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना बीती रात करीब 10 बजे हुई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, इसमें कुछ युवक कार पर डंडे और लाठियां चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

कार पर अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी और कुछ ही मिनटों में हमलावर वहां पहुंचे और कार पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग डर के कारण पास नहीं गए और दूर से ही पूरी वारदात देखते रहे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कार किसकी है और हमलावर कौन हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके सूचना दी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-सुरेश कुमार, कैथल सिविल लाइन थाना के एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें