फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क किनारे धंसा गाड़ी का टायर

Sun, 18 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
चंदाना रोड पर टायर धंसने से फंसी पिकअप गाड़ी
विज्ञापन
कसान। दोपहर करीब 3 बजे कैथल के गांव चंदाना से हिसार - चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की तरफ जा रही एक चार पहिया पिकअप गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी का पिछला टायर सड़क किनारे पर धंस गया और गाड़ी वहीं फंस गई। चालक सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह चंदाना गांव से होते हुए नेशनल हाईवे 152 की तरफ जा रहा था, तभी उसके सामने एक बड़ा ट्रक सड़क के बीचों बीच होते हुए आ गया। हादसे से बचने के लिए जैसे ही उसने सड़क किनारे से गाड़ी ले जानी चाही, उस दौरान गाड़ी का पिछला पहिया वहीं धंस गया और गाड़ी वहां फंस गई।
विज्ञापन

गाड़ी में भारी सामान होने की वजह से गाड़ी खेतों में पलट सकती थी, मगर ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा बच गया। काफी देर तक गाड़ी इसी अवस्था में रही। अन्य वाहनों से खिंचवाने के बाद भी गाड़ी गड्ढे से नहीं निकली। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन मंगवाकर गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस समय तक उसकी गाड़ी को काफी ज्यादा नुकसान हो चुका था। वहां मौजूद ग्रामीण बलिंदर कुमार ने बताया कि इस पूरी सड़क में काफी जगह मिट्टी नीचे से दरक चुकी है, जिस वजह से यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीण लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को ठीक करने की कई बार गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें