फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान में घुसी कार, महिला की मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
13kht_34_दुकान में घुसी अनियंत्रित कार - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। रेलवे रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक किरयाना की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। इस बीच चालक मौके से भाग निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। अचानक कार बेकाबू हो गई और पहले फुटपाथ पर चल रही एक महिला को टक्कर मारी, उसके बाद दुकान में घुस गई। घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार मोती लाल ने बताया कि वह दुकान खोलकर सफाई कर रहा था, तभी अचानक दुकान में घटना हुई। जोरदार आवाज के साथ कार दुकान के आगे के हिस्से में घुस गई और काउंटर व सामान नष्ट हो गया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला शीला थी, जो जन स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी थी। वह रोज की तरह अपने कार्यालय सफाई कार्य के लिए जा रही थी।

कलायत थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह सड़क हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि धुंध में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें