फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टायर फटने से पेड़ से टकराई गाड़ी, छह कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ढांड कस्बे के पास पिंडासी-पबनावा के बीच डाक कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। कांवड़ियों के अनुसार सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढों में उतर गई। इसी दौरान उसका टायर फट गया और पिकअप सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में छह कांवड़िए घायल हो गए। पिकअप में करीब 12 से 15 शिवभक्त सवार थे और सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा के ढुकडा लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र और ढांड पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि मामला कुरुक्षेत्र में होने के कारण वहां की टीम ने कार्रवाई की। घायल कांवड़ियों के बयान दर्ज किए गए। लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए कैथल अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर तेज होने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सोनू, दक्ष, आशीष, तरुण, अमित और रोहित घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें