फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपभोक्ता फोरम की पार्किंग में खड़ी कार जली

Wed, 28 Jun 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपभोक्ता फोरम परिसर की पार्किंग में खड़ी एक क्विड कार में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच कार जल गई। कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


शहर के मायापुरी कॉलोनी के गली नंबर दो निवासी राजबीर बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने किसी काम से जिला न्यायिक परिसर में पहुंचा था। उसने अपनी रेनॉल्ट क्विड मॉडल 2016 कार को उपभोक्ता फोरम में बनी पार्किंग में खड़ी किया था। इसके कुछ ही देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी कार में आग लग गई है। कार के जलने से उसके लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। केवल पीछे वाले टायर ही दिखाई दे रहे थे।

दूसरी ओर दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद एक गाड़ी को मौके पर ही भेज दिया गया था। इसके बाद 15 से 20 मिनटों के बाद ही कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें