फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानीपत में कैथल के कैंटर चालक की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत

Tue, 14 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पानीपत। जीटी रोड स्थित पानीपत स्थित एलिवेटेड हाईवे पर अनाज मंडी कट के नजदीक रविवार रात करीब एक बजे डंपर में पीछे से कैंटर घुस गया जिससे कैंटर चालक निर्मल सिंह (50) निवासी बाउपुर कैथल और हेल्पर भूपिंदर सिंह निवासी रतन नगर पटियाला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

मृतक निर्मल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक यमुनानगर के सढौरा निवासी रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कैथल के बाउपुर गांव के दिलप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता निर्मल सिंह कैंटर चलाते थे। उनके पास 10 माह से पटियाला के भूपिंदर सिंह हेल्पर थे। उन्होंने शनिवार को पेपर मिल से गत्ता लोड किया था और कैंटर को घर ले आए थे।
विज्ञापन


रविवार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह कैंटर को लेकर दिल्ली जाने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे वह पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके सामने एक 22 टायर का डंपर जा रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी कट के ऊपर पहुंचे तो डंपर चालक ने गाड़ी को अचानक मोड़ दिया जिससे पीछे चल रहा कैंटर उसमें घुस गया। इसमें निर्मल सिंह और भूपिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मुश्किल से कैंटर के अंदर से दोनों के शव निकाले और जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए। वहीं, मृतक निर्मल सिंह के बेटे की शिकायत पर डंपर चालक रिंकू निवासी सढौरा जिला यमुना नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें