शामली। हरियाणा के कैथल में शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया। गुड़ लेकर जा रहा एक कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय गुड़ व्यापारी शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कैंटर चालक अमजद घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शाहनवाज गांव पिंडौरा जहांगीरपुर का निवासी था। वह कैंटर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार रात वह शामली से गुड़ और शक्कर लेकर कैथल जा रहा था। कैथल में प्रवेश करते समय उसे नींद की झपकी आ गई। इसी कारण उसका कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने कैथल में ही शिकायत दर्ज कराई है।
हादसे की सूचना मिलने पर थानाभवन विधायक अशरफ अली पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। शाहनवाज के चचेरे भाई साजिद ने बताया कि शाहनवाज ही परिवार का सहारा था।