फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव दिल्लोंवाली सहित 10 गांवों में नहरी पानी परियोजना जल्द होगी पूरी

विज्ञापन
गांव दिल्लोंवाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में समस्याएं बताते ग्रामीण। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। वीरवार को गांव दिल्लोंवाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अपराजिता ने लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गांव दिल्लोंवाली सहित आसपास के 10 गांवों के लिए नहरी पानी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव की सरपंच सोनिया देवी ने कहा कि गांव के तालाब में से पानी की निकासी की समस्या का समाधान करवाया जाए। साथ ही तालाब का सौंदर्यीकरण भी करवाया जाए। गांव के स्कूल से लेकर जनरल चौपाल तक तारों को बदला जाए। गांव में आरओ प्लांट लगवाया जाए। सूखा व गीले कचरे के लिए वाहन उपलब्ध करवाया जाए। इन सभी समस्याओं के निपटान के लिए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहायक आयुक्त (आईएएस) शिवानी पांचाल, एसपी मनप्रीत सिंह, एडीसी सुशील कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश और एसडीएम संजय कुमार मौजूद रहे।

नील गाय से फसल हो रही बर्बाद
ग्रामीण सतपाल सहित अन्य ने गांव में नील गाय यानी रोज की संख्या ज्यादा होने व इससे फसलों में काफी नुकसान होने की शिकायत रखी। इसके लिए डीसी ने जिला वन अधिकारी कार्यालय को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव में ही पेंशन दिलवाए जाने की सुविधा की मांग की। इस पर डीसी ने समाज कल्याण अधिकारी को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने गांव में लावारिस कुतों की संख्या बढ़ने के बारे में शिकायत रखी। इसके समाधान के लिए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। गांववासियों ने 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गाें की भी प्राइवेट बस में पूरी टिकट लिए जाने की शिकायत की। इसके समाधान के लिए डीसी ने आरटीए को निर्देश जारी किए। गांववासियों ने पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की मांग की। सरकारी स्कूलों में चौकीदार की व्यवस्था, सिलिंडर की उपलब्धता गांव में 45 दिन के बजाय शहरों की तर्ज पर 25 दिन में दिए जाने की मांग की। इनके अलावा अन्य ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, विवाह शगुन योजना आदि समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी।
विज्ञापन



बेटी को किया सम्मानित
डीसी ने कहा कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा कम नहीं है बल्कि प्रदेश में उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम चमकाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं में दमखम दिखाने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों के बारे में अवगत करवाया। डीसी ने लिंगानुपात विषय पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, बेटियों की प्रति नकारात्मक सोच के कारण लिंगानुपात प्रभावित होता है। जब समाज में बेटियों की संख्या कम हो जाती है, तो इसका असर सामाजिक व्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए हमें समाज को आगे बढ़ाना है और बेटियों की सुरक्षा करते हुए उन्हें पढ़ाना भी है। डीसी ने गांव की बेटी अंजली पुत्री राजकुमार को सम्मानित किया। अंजली ने उड़ीसा में नेशनल यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।

गांव दिल्लोंवाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में समस्याएं बताते ग्रामीण। प्रवक्ता- फोटो : 1

गांव दिल्लोंवाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में समस्याएं बताते ग्रामीण। प्रवक्ता- फोटो : 1

गांव दिल्लोंवाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में समस्याएं बताते ग्रामीण। प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें