फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का किया आह्वान

Wed, 20 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को नशा न करने की शपथ ग्रहण करवाते डॉ़ अशोक कुमार। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलायत में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों का बड़ा शत्रु है। नशा तस्करी या बिक्री की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 तथा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर शिकायत करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें