विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देती ब्रह्माकुमारी बहन।
राजौंद। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को संगम–गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से पहुंची बहन ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों को बड़े-बुजुर्गों के प्रति आदर बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई बुजुर्ग उपेक्षा और प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं, जो समाज के नैतिक पतन को दर्शाता है। उन्होंने आध्यात्मिक जागरूकता को इसका समाधान बताते हुए बच्चों और युवाओं से बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने का आह्वान किया। संवाद