फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग अपनाकर तनावमुक्त बनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
योग प्र​शिक्षण ​शिविर में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। संस्था
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिला प्रशासन व आयुष विभाग कैथल के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग के जरिये तनावमुक्त करने का आह्वान किया। ये कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशन में आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वीरवार को आयोजित शिविरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय, जाट कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज और नीलम यूनिवर्सिटी कैथल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


सभी संस्थानों में विद्यार्थियों को योग दिवस के लिए निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया और योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें