फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आह्वान ः टीबी हारेगा, देश जीतेगा

Sun, 12 Jan 2025 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। टीबी हारेगा, देश जीतेगा के आह्वान के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें उपमंडल नागरिक अस्पताल के सीनियर टीबी सुपरवाइजर नरेश कुमार के नेतृत्व में गांव बात्ता के आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों को जागरूक किया गया। उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक सतपाल राविश, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरेश कुमार और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर भी शामिल रहे।

सुपरवाइजर नरेश कुमार ने कहा कि सभी लोगों को क्षय रोग की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षित व अच्छी आदतें अपनानी चाहिए। यह एक संक्रामक बीमारी है जो हवा से फैलती है। यह किसी को भी हो सकती है। इसके इलाज की उत्तम सेवाएं सरकारी अस्पताल में मुख्त उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी लोगों को खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को स्वच्छ कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में नहीं थूकना चाहिए और अपने हाथों को बार-बार साबुन से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि इस बीमारी के बारे में सूचना देने वाले और जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। क्षय रोग के मरीजों को इलाज की पूरी अवधि के दौरान दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद भी दी जाती है। मरीज के उपचार के दौरान उसे पूर्ण दवाई खिलाकर उसका परिणाम देने वाले को भी नियम अनुसार 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाता है।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें