फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बताए नशे के दुष्प्रभाव, कहा- दूर रहना बेेहतर

Sun, 12 Jan 2025 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत शनिवार को पुलिस की टीम ने सुल्तानियां, खेड़ी गुलाम अली, नागल, खरकां, समाधां, आंधली, लेंडर कीमा और गोहरा में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। कहा- नशे से दूर रहना ही बेेहतर है।

इस मौके पर पुलिस टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार और होमगार्ड शमशेर शामिल रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में नवयुवक आ रहे हैं। युवाओं में विशेष कर स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। लोगों को जागरूक करने का काम टीम कर रही है। समझा रही है कि नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। शरीर की ताकत नशे की भेंट चढ़ जाने के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है।
विज्ञापन


टीम ने समझाया कि नशे की आदत एक बीमारी है। ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोक ही इसका शिकार होते हैं। इसलिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए सीधी पुलिस ने यह पहल की है। कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दें, जिससे नशा तस्करों पर नकेल कसकर जिला को नशामुक्त बनाया जा सके।

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें