फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग का आह्वान

Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर जन संपर्क अभियान लगातार जारी है। इसके तहत समस्याएं सुनने के साथ पुलिस नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान कर रही है।

इसके अलावा पुलिस आमजन को विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक भी किया जा रही है। मुहिम दौरान डीएसपी बीरभान व थाना सदर एसएचओ एसआई मुकेश कुमार ने धुंधरेहड़ी गांव व भानपुरा में ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी ने कहा कि आज का युवा नशे व अपराधों की ओर ज्यादा अग्रसर है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं व सामाजिक कार्यो में सहयोग के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दुर रहें। यदि कोई गांव में नशा बेचता है या किसी किस्म का अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गांव में कैमरे लगवाने बारे में अवैध शराब खुर्दें बंद करने बारे तथा ग्रामीणों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, गाडी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने लिए भी प्रेरित किया। इसके साथ ही पुलिस के सहयोग करने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें