कैथल। हर तिरंगा अभियान के तहत डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज मिलेगा। एक तिरंगे झंडे की कीमत 25 रुपये में निर्धारित की गई है। यहां से कोई भी
मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर सुरेश राठौड़ ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। केंद्र सरकार के आदेशों के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले अभियान को लेकर डाकघर में आमजन को तिरंगा दिया जा रहा है। इसके साथ ही डाकघर से किसी भी विभाग को कोई भी व्यक्ति भी तिरंगा लेकर अपने घर या कार्यालय की छत पर फहरा सकता है। डाकघर में अभी तक करीब 150 तिरंगों की ब्रिकी हो चुकी है। डाक विभाग की ओर से आसपास के गांवों में स्थित डाक शाखाओं में भी अलग से काउंटर लगाए जाएंगे।
पोस्टमास्टर सुरेश राठौड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज देगा। इस अभियान के तहत 25 रुपये में तिरंगा देना शुरू किया है। 15 अगस्त तक यह तिरंगा दिया जाएगा।