फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाडला गांव मेें डेेंगू का एक केस मिला

Tue, 08 Aug 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को डेंगू का एक संक्रमित केस मिला। यह केस गांव पाडला में मिला है। करीब 20 दिन पहले भी डेंगू का एक संक्रमित केस सामने आया था। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दो हो चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डेढ़ महीने में करीब 90 हजार घरों का डोर-टू-डोर सर्व किया जा चुका है। इस दौरान करीब पांच हजार मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से अब तक दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

जिले में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए 277 गांवों के लिए 282 टीमों का गठन किया गया है। टीम लगातार लार्वा की जांच कर रही है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि जिले के गांव पाडला में डेंगू का एक संक्रमित केस सामने आया है। अब डेंगू के संक्रमित केसों की संख्या दो हो चुकी है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।लोगों से आग्रह है कि वे बचाव को लेकर लगातार कार्य करें। डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां भी बरतें। ऐसा करने से हम इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें