फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेंगी बसें...लंबे रूट बहाल करने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले भर की रोडवेज बसों में लंबे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले सप्ताह डिपो को चार नई बसें मिल जाएगी। वहीं एक बस डिपो में नई भी आ गई है। विभाग की तरफ से अब अगले सप्ताह लंबे रूटों को बहाल करने के लिए प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। इन रूटों में शिमला, हरिद्वार, जयपुर व जम्मू कटरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बसों की कमी के कारण तीन साल से कैथल से लंबें रूटों पर चलने वाले बसें बंद पड़ी हैं। ऐसे में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबा सफर तय करने के लिए यात्रियों को कई-कई बसें बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसमें समय ज्यादा लगता है और किराया भी लेकिन अब पांच नई बसें मिलने के बाद उनकी दिक्कतें कम होने की उम्मीद है।
इसके अलावा और 30 बसों का टेंडर किया हुआ है। इनके भी जल्द मिलने का अनुमान है। बसों की बॉडी गुरुग्राम में तैयार की जा रही है। मौजूदा बसों में जहां 52 सीट है। बीएस-6 इंजन की इन बसों में अधिक सीट दी गई है। इसके अलावा चालक का केबिन भी बनाया है और रात्रि ठहराव के लिहाज से बसों में चालक-परिचालक के आराम के हिसाब से भी सीट दी गई है। वहीं इन बसों की लंबाई अधिक होने से इनमें जगह भी ज्यादा है। सीटों के बीच भी अधिक जगह रखी गई है। इससे यात्रियों को दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन

घाटे से उभरेगा रोडवेज
लंबे रूटों की बसें शुरू हो जाने के बाद रोडवेज अब घाटे से भी उभरेगा। लंबा रूट बंद होने से तीन लाख के करीब आमदनी पर रोजाना असर पड़ रहा था। डिपो में 110 रोडवेज व किलोमीटर की बसें है। इसमें 23 किलोमीटर की बस है। अन्य रोडवेज की बसें है।
शाम को इन रूटों पर भी नहीं आएगी दिक्कत
करनाल रूट पर साढ़े सात बजे, कुरुक्षेत्र रूट पर साढ़े सात बजे, असंध रूट पर साढ़े सात बजे, असंध रूट व जींद रूट पर सात बजे सुचारु रूप से रोडवेज की बसें जारी रहेगी। रात्रि ठहराव जाने वाली बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
रोडवेज जीएम अजय गर्ग ने बताया कि डिपो में एक बस नई आ गई है। चार बसें अगले सप्ताह तक मिल जाएगी। बस आ जाने के बाद धीरे- धीरे बंद रूटों को बहाल किया जाएगा। सभी बसों की समय सारणी तैयार करना शुरू कर दी है। अब बसों के आ जाने के बाद यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। चालक परिचालकों से रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें