फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, कई जान

Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के नीम साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे बाइक सवार युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में शहर थाना की पुलिस ने युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक युवक के चचेरे भाई दशमेश काॅलोनी सिरटा रोड कैथल निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को वह और उसका 22 वर्षीय चाचा का लड़का सतनाम बाइक पर सवार होकर डोगरा गेट स्थित नीम साहब गुरुद्वारा में जा रहे थे। जब वे दोनों खनौरी रोड पर पंजाबी जायका ढाबा के पास पहुंचे तो सामने से एक पंजाब रोडवेज बस चालक ने सतनाम के उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सतनाम गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। वे उसे इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसको चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां सतनाम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें