फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल रोड पर गड्ढों से बस-कार में टक्कर

Wed, 17 May 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। सड़क के गड्ढों के कारण कैथल रोड पर मंगलवार को एक फैक्टरी के पास बस और कार में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि टक्कर के बावजूद कोई बड़ी घटना नहीं घटी। हालांकि कुछ लोगों को हलकी चोटें जरूर आई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानचंद ने बताया कि बस कैथल की तरफ जा रही थी। कार कैथल से चीका की ओर आ रही थी और रास्ते में चीका क्षेत्र में दोनों की आपस में टक्कर हो गई। ज्ञानचंद ने बताया कि टक्कर होते ही जहां बस व बस में बैठी सवारियों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं, कार के एयर बैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों को भी कोई खास चोट नहीं आई। वेे भी बाल-बाल बच गए।
कार में सवार चीका मंडी के लोग बताए गए हैं, जो परिवार सहित कैथल से चीका आ रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क के गड्ढे होने के चलते दोनों पक्षों का लोगों ने समझौता करवा दिया। हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी महज कागजी कार्रवाई कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें