फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भैंस का दूध 100 और गाय का 80 रुपये लीटर करने का फैसला

विज्ञापन
कैलरम में दूध के रेट को लेकर बैठक करते पशुपालक। संवाद
विज्ञापन
कसान। बढ़ती महंगाई और पशुपालन के बढ़ते खर्च को देखते हुए गांव कैलरम के दादाखेड़ा चबूतरे पर सोमवार को गांव के पशुपालकों ने बैठक की। बैठक में पशुपालकों ने आपसी सहमति से दूध और घी के रेट निर्धारित करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
विज्ञापन

पशुपालकों ने तय किया कि गांव में बिना पानी मिला भैंस का दूध करीब 60-65 से 100 रुपये प्रति लीटर और गाय का दूध 50 से 80 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। वहीं भैंस के शुद्ध घी का रेट 1500 रुपये और गाय के घी का रेट 2200 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया।
बैठक में मौजूद पशुपालकों ने हाथ उठाकर इन फैसलों पर अपनी सहमति जताई। बैठक में पशुओं की खरीद-बिक्री में प्रचलित 5 रुपये सैकड़ा की छोट प्रथा को 1 सितंबर से बंद करने का निर्णय भी लिया गया। अब पशुओं की खरीद-बिक्री का लेन-देन केवल नकद में करने पर सहमति बनी।

कैलरम में दूध के रेट को लेकर बैठक करते पशुपालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें