फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करंट से भैंस मरी, जुलानी खेड़ा के ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जुलानी खेड़ा गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पशुपालक दीपाराम अपनी भैंस को तालाब की ओर ले जा रहा था। रास्ते में जैसे ही भैंस ट्रांसफार्मर के पास पहुंची, खंभे से लटक रही करंटयुक्त तार से उसका संपर्क हो गया। तेज करंट लगने से भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिजली विभाग को लापरवाह ठहराया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर के आसपास की तारें लंबे समय से असुरक्षित रूप से लटकी हुई थीं। कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद विभाग ने सुध नहीं ली।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर तारों की मरम्मत करवाई जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द मुआवजे का ऐलान नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -अंकित कुमार, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें