फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का कत्ल, लेकिन चेहरे पर नहीं दिखी शिकन

Tue, 09 Jun 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फिरौती में 10 लाख रुपये की वसूली...। वह भी अपने ही दोस्त की हत्या करने के बाद। ये प्लानिंग अजय के दोस्त राहुल, लविश एवं नाबालिग ने की थी। गिरफ्तारी के बाद राहुल के चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आई, हालांकि लविश के चेहरे पर हलका पछतावा जरूर नजर आ रहा था। दोनों ने बिना किसी झिझक के अमर उजाला के सवालों के जवाब दिए। बताया कि उनकी प्लानिंग हत्या करके फिरौती वसूलने की थी।
विज्ञापन


राहुल से सवाल जवाब
सवाल : कितने समय से अजय को जानते हो? उसके साथ खेलते थे क्या?
उत्तर : मैं अजय को 4-5 साल से जानता हूं। वैसे ही साथ रहते थे।
प्रश्र : अजय को क्यों मारा और कितने दिन से प्लानिंग की जा रही थी?
उत्तर : फिरौती के लिए। पिछले एक महीने से प्लानिंग कर रहे थे।
प्रश्र : अजय की हत्या ही क्यों की? जीवित रखकर भी फिरौती मांग सकते थे?
उत्तर: नहीं, हमारी प्लानिंग उसे मार कर फिरौती वसूलने की थी।
प्रश्र : अक्सर फिरौती के लिए घर वालों को एक-दो दिन का समय दिया जाता है, जगह बताई जाती है कि वहां पैसे पहुंचा देना, पर तुमने तो ना समय दिया, ना जगह बताई? सीधे हत्या ही क्यों की?
उत्तर : हमने उसे मारने की ही प्लानिंग की हुई थी। मारने के बाद ही फिरौती वसूलनी थी। लेकिन उसके पिता ने फोन पर फिरौती देने से मना कर दिया।
प्रश्र : कैसे किया मर्डर, शराब किस-किस ने पी थी?
उत्तर-शराब मैंने और नाबालिग ने पी थी। पहला वार लविश ने किया। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से गंडासी से वार किए। उसी की बाइक से पेट्रोल से उसे जलाने का प्रयास किया, ताकि उसकी पहचान न हो पाए।
विज्ञापन

प्रश्र : इतनी बड़ी प्लानिंग की, अपने साथ खेलने वाले साथी को मार दिया, सोचा नहीं था कि पकड़े जाओगे?
जवाब नहीं दिया..चुप्पी साध ली।

लविश से बातचीत
सवाल - अजय की हत्या की पूरी प्लानिंग किस की थी और कितने दिन पहले इसे अंतिम रूप दिया।
उत्तर : यह प्लानिंग राहुल की थी, चार दिन पहले सोच लिया था कि फिरौती के लिए उसकी हत्या करेंगे।
सवाल : हत्या ही क्यों की? जीवित रखकर भी फिरौती ले सकते थे?
नहीं, हमने उसे मारने की प्लानिंग की थी, मारने के बाद ही फिरौती लेनी थी।
पहला वार किसने किया?
उत्तर : मैंने, इसके बाद राहुल व नाबालिग ने।
सवाल : पूरी वारदात को कैसे अंजाम दिया?
उत्तर : हम चारों बाइक पर उसे मूंदड़ी नहर पर ले गए। जहां नाबालिग व राहुल ने शराब पी। बाद में उसके सिर पर गंडासियों से वार कर हत्या की। इसके बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया। कैथल में आकर नाबालिग ने अजय के मोबाइल से ही उसके पिता को फोन किया। उसके पिता ने फिरौती देने से मना कर दिया।
सवाल : अजय को कितने दिनों से जानता है?
अजय मेरा नहीं, राहुल का दोस्त था। वही जानता था। राहुल की ही यह सारी प्लानिंग थी।

अजय का रहन-सहन मौत का कारण
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि अजय का रहन-सहन काफी रईस लड़कों की तरह से था। उसके रहन-सहन के कारण ही उसके दोस्तों ने उससे फिरौती वसूलने की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें