फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईकोर्ट से आढ़तियों को फिर मिली छह माह की राहत

Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडी के कुछ आढ़तियों को अपने लाईसेंस रिन्यू करवाने के लिए हाईकोर्ट ने फिर से छह माह के लिए राहत दी है।

गौरतलब है कि कैथल मार्केट कमेटी की ओर से कुछ वर्ष पूर्व लगभग 340 लाइसेंस अवैध करार दिए थे। उस समय से मंडी के आढ़ती अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। उल्लेखनीय है कि समय- समय पर सरकार द्वारा आढ़तियों की अपील पर थोड़े- थोड़े समय के लिये आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करके राहत दी जा रही है।

पिछले समय चुनाव को देखते हुये सरकार ने 31 दिसंबर 2024 तक सभी प्रोविजनल लाइसेंस रिन्यू कर दिए थे। वैसे भी अब आढ़तियों की ओर से अतिरिक्त अनाज मंडी में अपनी दुकानें लेने या फिर पूरी दुकान किराये पर लेने के चलते या फिर अपना कार्य छोड़ने के कारण केवल लगभग 120 लाइसेंस ही रिन्यू करवाने के लिये जुझ रहे है। इनमें लगभग 26 आढ़ती माननीय हाईकोर्ट में गये हुये है और कोर्ट द्वारा इनको जब तक कोर्ट का फाइनल फैसला नही आता, तब तक मार्केट कमेटी को अपना कार्य करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


90 के लगभग आढ़ती अभी भी ए सी एस के द्वारा निर्णये लेने के लिये मुख्य प्रशासक मार्केटिंग बोर्ड के पास भेजा हुआ है और अब उनका लाईसेंस भी 31 दिसंबर 2024 तक ही रिन्यू है। आगे सभी को कमेटी द्वारा रिन्यू करने से जबाव दे दिया गया है।
विज्ञापन


जिन आढ़तियों का मामला माननीय हाईकोर्ट में चल रहा है, उनकी तारीख 27 फरवरी थी, जिस पर कोर्ट द्वारा अगली तारीख 26 अगस्त की कर दी गई। अब इस तारीख तक हाईकोर्ट से आढ़तियों को छह माह के लिये राहत मिल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें