फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांड में भटकता हुआ मिला 15 वर्षीय किशोर

Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने बाल उपवन में भेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को ढांड में पुलिस ने एक किशोर को बरामद किया। जिसे अपने परिवार व माता-पिता की जानकारी नहीं हैं। अशिक्षित किशोर द्वारा माता-पिता का पता ना बताए जाने पर पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। इसके बाद समिति सदस्यों ने उसकी काउंसलिंग कर उसे बाल उपवन में भेज दिया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डा. सुरेंद्र सैनी ने बताया कि पुलिस समिति के पास 15 वर्षीय किशोर को लेकर पहुंची। जो फिलहाल अपना नाम सूरज बता रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह बिहार या यूपी के किसी जगह का रहने वाला हो सकता है।
विज्ञापन


वह छोटी उम्र में कुरुक्षेत्र में आया था। संभवत: उसी समय परिवार से बिछुड़ गया। इसके बाद वह जिले के गांव पोबाला में रहा। वहां से अलग-अलग जगहों पर रहते हुए उसने खेतों में काम किया। पिछले ठिकाने से वह ढांड पहुंच गया। जहां सडक़ पर भटकते हुए पुलिस ने उसे बरामद किया।

पूछताछ में जब वह अपने परिवार की कोई जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने समिति को सूचित किया। सूचना मिलने पर किशोर को समिति के कार्यालय लाया गया। समिति द्वारा प्रयास किया जाएगा कि कोई ना कोई सुराग ढूंढकर उसे परिजनों तक पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें