फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय मुकाम तक पहुंची मुक्केबाज रानी

Tue, 28 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मुक्केबाज रानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भागल गांव की रानी देवी ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रानी आज प्रोफेशनल बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

रानी देवी ने बताया कि उन्होंने अंबाला से एमए और बीपीएड की पढ़ाई पूरी की है। परिवार में चार भाई-बहन हैं और उनके पिता रमेश कुमार किसान हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार होने के बावजूद रानी ने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।
विज्ञापन


रानी पिछले छह वर्षों से बॉक्सिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिस्थितियां काफी कठिन थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। आज वह प्रोफेशनल बॉक्सिंग में सक्रिय हैं और तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह देश स्तर पर दो बार पहला स्थान भी हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में रानी रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं, जहां वह रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन घंटे कड़ी मेहनत करती हैं। उनकी दिनचर्या में अनुशासन और समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। उनकी इस सफलता में कोच अमरजीत और दीपक चिकारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रानी का कहना है कि उनके कोच और परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। यदि उनका सहयोग न मिलता तो शायद वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें