कैथल। जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए बास्केटबॉल एसोसिएशन 30 अप्रैल (वीरवार) से चयन ट्रायल आयोजित करेगी। ट्रायल में विभिन्न
आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके
खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। ट्रायल स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में होंगे। सभी खिलाड़ियों को शाम 5 बजे तक मैदान में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज और खेल किट लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की सिफारिश या पक्षपात को स्थान नहीं दिया जाएगा। संवाद