Booster dose given to fifty people
- फोटो : Kaithal
(कैथल) सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के विभिन्न गांवों में 9 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इनमें टीकाकरण पूरा करवा चुके लोगों को बूस्टर डोज दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत सिंह ने बताया की मंगलवार को 50 लोगों को कोरोना रोधी बूस्टर डोज दी गई।
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के टीकाकरण के तहत सीएचसी सीवन अपने लक्ष्य के बहुत करीब है। अभी तक 90 प्रतिशत से अधिक किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को बहुत ही जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को 82 किशोरों का टीकाकरण किया गया और 18 वर्ष से अधिक आयु के 160 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर मोहित बंसल व जोगिंद्र मौजूद थे।