फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा ब्रांच नहर में डूबे युवक का 100 घंटे बाद मिला शव

Sat, 14 Mar 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/नरवाना (जींद)। सिरसा ब्रांच नहर में डूबे अजय (35) का शव करीब 100 घंटे बाद शुक्रवार को गांव सुरबरा के पास मिला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैथल की बालाजी कॉलोनी निवासी अजय (35) आठ मार्च शाम को कार से नरवाना स्थित सिरसा ब्रांच नहर पर पूजा सामग्री प्रवाहित करने आए थे। कार नहर किनारे खड़ी कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जब वह पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए नहर की ओर बढ़े तो अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह नहर में डूब गए थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। लगातार तलाशी अभियान में जुटे रहे। अजय करीब डेढ़ साल पहले लंदन में नौकरी छोड़कर मां की सेवा के लिए कैथल लौट आया था। इन दिनों वह घर से ही ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में डूब चुका था। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार गोताखोरों की टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस को मौके से युवक की चप्पल और कार मिली थी। इसके आधार पर उसकी पहचान हुई। युवक के मामा, जीजा और आस-पड़ोस के लोग भी मौजूद रहे।
गोताखोरों की टीम को शुक्रवार को अजय का शव गांव सुरबरा के पास नहर में मिल गया है। –कमल, प्रभारी सदर थाना नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें