कैथल। एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज जाने के बाद घर नहीं लौटी। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार छात्रा नर्सिंग का कोर्स कर रही है और 11 मार्च को सुबह करीब 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। वहीं पूंडरी थाना क्षेत्र से भी 32 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद