कैथल। प्योदा पुल के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना प्योदा गांव के ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद 112 टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत तितरम थाना पुलिस टीम को सूचना दी।
तितरम थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को प्योदा के ग्रामीणों से व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच की और मृतक की पहचान के प्रयास किए लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के करीब है। उसने लोवर और टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल कैथल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के गांवों में भी मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मृतक के बारे में अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।