फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्विस रोड के माध्यम से मटौर रोड से जुड़ेगा का चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग अब सर्विस रोड के माध्यम से मटौर रोड से जुड़ेगा। इससे नेशनल हाईवे की कलायत-किठाना से भी कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इस योजना से क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचल को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

हिसार से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के सुझावों सेे यातायात व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होने जा रहा है। कलायत से विधायक विकास सहारण के आग्रह पर सांसद जयप्रकाश जेपी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अध्यक्ष संतोष कुमार यादव को सुझाव भेजा था। इस पर कार्यवाही करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अध्यक्ष ने उन्हें पत्र भेजा है। 19 अगस्त को भेजे पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि कैथल से राजस्थान बार्डर तक राष्ट्रीय मार्ग का निर्माण कार्य सितंबर 2017 में पूर्ण हुआ। रियायत समझौते के अनुसार कलायत बाईपास पर कलायत-मटौर रोड के ऊपर पैदल यात्री अंडर पास का निर्माण किया गया। समझौते में सर्विस रोड का प्रावधान नहीं था। सांसद जयप्रकाश जेपी की ओर से दिए गए वीआईपी रेफरेंस के के बाद स्वतंत्र अभियंता से रिपोर्ट ली गई। इसके आधार पर सर्विस रोड बनना उचित बताया गया है। इसके मद्देनजर सर्विस रोड निर्माण के लिए खर्च होने वाली राशि का प्रारूप बनाया जा रहा है। इसे शीघ्र अनुमोदन दिया जाएगा।
-
इसी तरह खरक पांडवा गांव मेें ब्लैक स्पाॅट के कारण सड़क सुरक्षा की दृष्टि से वाहन अंडर पास व सर्विस रोड बनाने का अुनमोदन प्राधिकरण के समक्ष अधिकारी की ओर से कर दिया गया है। इसके निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर निविदा आमंत्रित कर दी जाएंगी। जबकि कैथल में आरओबी का मामला शहर के अंदर की सड़क से संबंधित है। यह प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस तरह कलायत विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क सुरक्षा की मांग आखिरकार निर्णायक मुकाम तक पहुंच गई है। हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश की उच्च स्तर पर की गई पैरवी व कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारण की ओर से इस मांग को निरंतर उठाए जाने के बाद यह राह बनने जा रही है।
विज्ञापन

-
लगातार उठती रहेगी मांग : विकास सहारण
विधायक विकास सहारण का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी मांगों को पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। खरक पांडवा व मटौर मार्ग का विषय सीधे आम लोगों की जान और सुरक्षित आवागमन से जुड़ा है। उन्होंने इस उपलब्धि को क्षेत्रवासियों की मांग का परिणाम बताते हुए कहा कि स्वीकृति महत्वपूर्ण सफलता है। कलायत क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं के मामलों को इसी प्रकार संबंधित स्तरों पर लगातार उठाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें