फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: नरवाना ब्रांच नहर में मिला युवती का शव, रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने किया था अपहरण

Sat, 10 Aug 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

तितरम थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि 3 अगस्त को इस संबंध में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। अब युवती का शव नरवाना ब्रांच नहर नरवाना में मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले एक आरोपी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले तो 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया, बाद में उसकी हत्या कर दी। युवती का शव नरवाना ब्रांच नहर नरवाना से बरामद हुआ है। युवती का अपहरण 3 अगस्त को हुआ था। इस संबंध में तितरम थाना में आरोपी चाचा व तीन अन्य के खिलाफ उसी समय केस भी दर्ज किया गया था। अब युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं को मामले में जोड़कर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


युवती के भाई की शिकायत अनुसार 3 अगस्त को उसकी बहन गांव में ही एक दुकान पर कपड़ा लेने के लिए गई थी। वहां से रिश्ते में चाचा लगने वाले एक आरोपी ने तीन अन्य के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। बाद में उसे अज्ञात जगह ले गया और उसकी हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया। वहीं परिजनों ने यह भी अंदेशा जताया है कि युवती की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है।

मामले में तितरम थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि 3 अगस्त को इस संबंध में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। अब युवती का शव नरवाना ब्रांच नहर नरवाना में मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। मामले की जांच व आरोपियों को पकड़ने के लिए तितरम थाना पुलिस सहित सीआईए की दोनों टीमों को लगाया गया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें