पूंडरी। गांव ट्योंठा निवासी करीब 26 वर्षीय युवक अजय का शव बुधवार को गांव में पहुंचा। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार किया। शव को भारत लाने में सामाजिक संस्थाओं ने परिवार का सहयोग किया। वहीं दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी परिवार का सहयोग किया। चचेरे भाई चिराग ने अजय को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे गांव के लोगों की आंखें नम दिखाई दी।
15 दिन पहले अजय की अमेरिका में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। अजय करीब तीन साल पहले अमेरिका गए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पास में रहने वाले उनके साथियों ने अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि अजय शिकागो में रह रहा था और एक राशन के स्टोर पर काम कर रहा था। परिवार ने कुछ रुपये अपनी तरफ से जमा किए, तो कुछ रुपये दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार लिए थे। अजय के परिवार में उसके पिता धर्म सिंह, माता रेखा रानी व एक छोटी बहन है। परिवार करीब पौना एकड़ जमीन पर खेती करता है और वे गांव में ही रहते हैं।
अजय