फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा दान

विज्ञापन
27-कैथल। रक्तदाता को बैज लगाते हुए अतिथि व सदस्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की ओर से आरकेएसडी कॉलेज के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और नागरिक अस्पताल की टीम ने इसमें सहयोग किया। इसमें बताया गया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन

शाखा कैथल के सदस्य राजेश गुप्ता, कमल गर्ग, विनीत मंगला और ऋषि गोयल ने बताया कि इस शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और संस्थान की पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि करनाल के श्रीहरी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता ने भी रक्तदान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एलएम बिंदलिश, डॉक्टर ओपी गर्ग, सतीश जिंदल व जेल अधीक्षक संजय बांगड़ मौजूद रहे। संजय बांगड़ ने नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रकल्प को सराहा। एलएम बिंदलिश और सतीश जिंदल ने रक्तदान का महत्व बताया। नारायण सेवा संस्थान के संरक्षक सतपाल मंगला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस शिविर में शाखा कैथल के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, सचिव डॉ. अनिल जिंदल, कोषाध्यक्ष विनीत मंगला, सेवा प्रचारक कमल गर्ग, अशोक मंगला, डॉ. राजेश गर्ग, अशोक गर्ग, सुमित चौधरी, विकास शर्मा और विजय सिंगला ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर शाखा के सेवा प्रचारक दुर्गा प्रसाद, संजय शर्मा, ज्ञानचंद भल्ला, सुनील गुप्ता, शेर सिंह, नरेश गर्ग, मुकेश गर्ग, प्रमोद गोयल, पंकज बंसल, जितेंद्र बंसल, सुरेश मित्तल, ईश्वर गोयल व वैभव बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें