फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएलओ बोले- गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं आ रहे लोग

विज्ञापन
एसआईआर को लेकर कर्मचारियों व ग्राीमणों से बातचीत करते एडीसी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। एसआईआर प्रपत्र बांटने के लिए बीएलओ ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बीएलओ की परेशानी भी बढ़ने लगी है। गर्मी और प्रपत्र को भरने के लिए लोगों की ओर से किए गए कई सवाल-जवाब बीएलओ की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कुछ बीएलओ ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक दिन में मुश्किल से 10 से 15 घरों में जा पा रहे हैं। गर्मी होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं और जब बाहर आते हैं तो फिर उनके सवालों के जवाब देना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तो सिर्फ प्रपत्र बांटना ही शुरू किया है, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। असली परेशानी तो इन्हें लेते समय आएगी, क्योंकि एक फाॅर्म भरने में करीब आधा घंटे तो लगेगा ही और साथ ही हर वोटर के लिए इसको भर पाना भी संभव नहीं है।
पूंडरी में एडीसी सुशील कुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एसआईआर के लिए समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्य में लगे कर्मचारियों की आ रही समस्याएं भी सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को समय पर पूरा करें। साथ ही आमजन को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने एसआईआर के संदर्भ में आमजन को जागरूक करने के लिए पूंडरी विधानसभा के गांव ढांड, फरल, पबनावा व कौल का दौरा करते हुए इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया। आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। ग्रामीणों को एसआईआर के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी समझाया गया कि वे कैसे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं।

एसआईआर को लेकर कर्मचारियों व ग्राीमणों से बातचीत करते एडीसी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें