फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
35-राजौंद। नगर पालिका चुनाव के संदर्भ में बैठक लेते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद नगर पालिका चुनाव के संदर्भ में भाजपा बूथ संख्या 184 के अध्यक्ष कुशलपाल राणा के प्रतिष्ठान पर सोमवार की शाम को बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन रविंद्र राजू महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, वार्ड प्रभारी, बूथ प्रभारी, कार्यकर्ताओं समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंत्री ढांडा ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के संकल्प के साथ काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना सुनिश्चित करें और मतदाताओं को जागरूक करें कि वर्तमान सरकार के साथ चलकर इलाके को बेहतर बनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है और वर्तमान परिदृश्य में भाजपा का कार्यकर्ता विरोधियों पर भारी है। जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता से संवाद करे और उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती का लाभ लेते हुए हर बूथ को जीतना है, इसके लिए घर-घर संपर्क करने के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर वोट देने के लिए प्रेरित करें। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सुनियोजित योजना बनाकर काम करना है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर एवं जिला प्रभारी वेद फुल्लां ने बूथ समितियों के काम करने की व्यवस्था एवं उसकी निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित व महिपाल राणा, निवर्तमान पालिका चेयरपर्सन गुड्डी राणा, कुलविंद्र राणा, महेंद्र शर्मा, डॉ संदीप राणा, सुशील पांचाल, अशोक सेरधा, अन्नू राणा, जोनी राणा, कमल राणा, योगेश, महिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें