फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही समाज के नेताओं व ब्राह्मणों की उपेक्षा : सुरजेवाला

विज्ञापन
ब्रह्म शक्ति सम्मेलन में उप​स्थित समाज के लोग। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में ब्रह्म शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और हरियाणा प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण-विरोधी नीतियों और व्यवहार का जमकर हमला बोला। ब्राह्मण समाज के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की ओर से आज ब्राह्मण समाज के नेताओं व ब्राह्मणों की उपेक्षा, अपमान और भेदभाव शुरू कर दिया गया। यह धोखा है, यह विश्वासघात है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना की ओर से आयोजित यह सम्मेलन जनसभा में बदल गया।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने जंग-ए-आजादी से लेकर आज तक देश का नेतृत्व किया है लेकिन सत्ता मिलते ही भाजपा ने ब्राह्मणों की उपेक्षा, अपमान और भेदभाव शुरू कर दिया। यह धोखा है, यह विश्वासघात है। भाजपा की ओर से आज हरियाणा में ब्राह्मण उपेक्षा और अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्राह्मण समाज के सम्मान पर कुठाराघात किया। भाजपा ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएससी) की परीक्षा में ब्राह्मणों पर अपशकुन वाला आपत्तिजनक सवाल किया। ब्राह्मण आरक्षण के मुद्दे पर जींद में हरिराम दीक्षित का सार्वजनिक अपमान किया गया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम का नाम हटाया
सुरजेवाला ने कांग्रेस सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कैथल के गांव शेरगढ़ में भगवान परशुराम पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना कराई थी लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही भगवान परशुराम का नाम मिटा दिया। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा को ब्राह्मणों और भगवान परशुराम से इतनी नफरत क्यों है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास कार्यों में कभी किसी जाति, पंचायत या जिला परिषद के साथ भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा पर कुशासन, भेदभाव और सत्ता के लालच का आरोप लगाया।
इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कविराज शर्मा, चीका ब्राह्मण धर्मशाला प्रधान जयभगवान शर्मा और कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट कॉर्डिनेटर पीएल भारद्वाज मौजूद रहे।

ब्रह्म शक्ति सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें