फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में विफल रही भाजपा सरकार : बृजेंद्र सिंह

Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामलों के विभाग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा का ढांड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बार-बार यह दावा करती है कि प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, लेकिन सरकार को यह भी बताना चाहिए कि अब तक कितने युवाओं को वास्तव में रोजगार मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में हुए कथित धान घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से घोटालों की शिकायतें सामने आती रही हैं। सद्भाव यात्रा के उद्देश्य पर बोलते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है।

फतेहपुर पूंडरी से आज निकलेगी सद्भावना यात्रा

कैथल। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 9 मार्च 2026 को क्षेत्र में भाईचारे और एकता का संदेश देने के लिए ‘सद्भावना यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा देवी मंदिर फतेहपुर पूंडरी से शुरू होकर पाई, भाना और करोड़ा गांवों तक जाएगी। सद्भावना यात्रा के जिला संयोजक सुरेंद्र ढुल ने बताया कि यात्रा सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे गांव पाई के बस स्टैंड और लाइब्रेरी के पास पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना और आम लोगों से संवाद करना है।
विज्ञापन


उधर, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। सद्भाव यात्रा जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर के गांव ढांड पहुंची, तब उनकी अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इसे कहीं न कहीं कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान जड़ौला का भी सद्भाव यात्रा से दूरी बनाए रखना लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय बना रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें