फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान घोटाले के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

Sun, 14 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल में शनिवार को युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य की अध्यक्षता में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव आर्य ने धान घोटाले के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चाहती तो प्रदेश में इतना बड़ा धान घोटाला नहीं होता।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कारण देश में किसान लगातार लूट का शिकार हो रहे हैं। राजीव आर्य ने कहा कि किसान यूनियन शुरू से ही स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग करती आ रही है लेकिन भाजपा सरकार इस मांग को लगातार दरकिनार करती रही, जिसके परिणामस्वरूप धान के सीजन में किसानों की फसल औने-पौने दामों पर खरीदी गई। उन्होंने कहा कि जब किसानों के पास कोई विकल्प नहीं रहा, तो मजबूरन उन्हें अपनी फसल कम दाम में बेचनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार चाहती तो प्रदेश में इतना बड़ा धान घोटाला नहीं होता। मंडियों में धान की खरीदी के दौरान हुई इस लूट के समय किसान यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव आर्य ने कहा कि इस घोटाले में न केवल किसानों को, बल्कि सरकारी खजाने को भी अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर लूटा। उन्होंने इसे पूंजीपतियों के पक्ष में काम करने वाली सरकार बताया और कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें