फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका पूंडरी में फर्जी एनडीसी की शिकायत

Sun, 14 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी में लाल डोरे की संपत्तियों पर फर्जी नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट (एनडीसी) जारी करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैध मालिकाना हक और दस्तावेजों के एनडीसी जारी कर
विज्ञापन

रजिस्ट्री तक कर दी गई, जबकि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गांव पबनावा निवासी शमशेर सिंह ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि पूंडरी स्थित उनकी लाल डोरे की संपत्ति पर ‘ईश्वर’ नामक व्यक्ति के नाम फर्जी नो ड्यूज़ प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। उनका कहना है कि न तो उन्होंने संपत्ति बेची है और न ही किसी को अधिकार सौंपा है, इसके बावजूद रिकॉर्ड में हेराफेरी कर दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूछताछ करने पर नगरपालिका कर्मचारियों ने जिम्मेदारी सर्वे करने वाली निजी कंपनी पर डाल दी, जबकि वर्ष 2022 में यह सर्वे तत्कालीन सचिव व अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया था। नगरपालिका सचिव नरेश कुमार ने कहा कि उनसे पहले के एक मामले की जांच डीसी कार्यालय में चल रही है। शिकायत आने पर जांच करवाई जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें